फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 किलो राइस ब्रान आयल किया सीज, नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बुधवार को भी एफएसडीए की टीम ने अभियान चलाया।
विज्ञापन



इस दौरान एक दुकान से राइस ब्रान आयल को सील कर नमूना भरा। साथ ही कई दुकानों में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर फटकार लगाकर नोटिस जारी किया।


अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सरेनी क्षेत्र के बछईखेड़ा स्थित शिवकांत की दुकान से 220 किलो राइस ब्रान ऑयल को जब्त किया। साथ ही नमूना भरा।
विज्ञापन



इसके अलावा गांधी चौराहा लालगंज से पंकज कुमार की दुकान को चेक किया गया। यहां पर साफ-सफाई नहीं मिली। बिल भी नहीं पाया गया। इस पर नोटिस जारी किया।


राजेंद्र प्रसाद की उड़ी बाबा स्वीट्स पर छापा मारा गया, यहां पर भी दुकान का पंजीकरण नहीं किया गया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री मनमाने ढंग से की जा रही थी। नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें