अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव बरनाला में सरकारी क्वार्टर में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को क्वार्टर में रहने वाले व्यक्ति ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर शहजादपुर माजरी निवासी हरीश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सोनीपत निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह पावर हाउस के क्वार्टरों में रहता है। मंगलवार रात उसके क्वार्टर में एक युवक घुस गया, जिसे उसने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरीश बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।