फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जिले में गौ तस्करों के हौंसले हो रहे बुलंद,

विज्ञापन
विज्ञापन
रोकने पर गो तस्करों ने पुलिस टीम पर किए फायर, बचाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला में इन दिनों गो तस्करों के हौसले बुलंद हैं। गो तस्कर रविवार मध्य रात्रि सौंडा के पास पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के बाद भाग निकले। फायरिंग में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात गो तस्करों पर जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अभी तीन दिन पहले भी बलदेव नगर थाना क्षेत्र में इसी प्रकार की वारदात हुई थी।
रविवार रात डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि गो तस्कर टाटा 407 गाड़ी में गाय-बैलों को लेकर जंडली-सौंडा रोड से होते हुए यूपी की ओर जाएंगे। इसके बाद पुलिस टीम ने सौंडा पावर हाउस के पास नाकेबंदी कर दी। पुलिस टीम के साथ गोरक्षा दल के प्रधान अजय चावला व उनके साथी भी मौजूद थे। इसी बीच पुलिस को एक टाटा 407 गाड़ी जंडली की ओर से आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में बैठे गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। एक अन्य गोली पुलिस के चालक के कान के पास से निकल गई। गोतस्करों ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए। इसके बाद पुलिस कर्मी राजकुमार ने भी गो तस्करों पर अपने बचाव में दो फायर किए, लेकिन तस्कर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि टाटा 407 गाड़ी में चार से पांच लोग सवार थे। गाड़ी में गाय-बैल लदे थे। पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया पर वे हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी पुलिस पर पथराव व गाड़ी चढ़ाने का किया था प्रयास
तीन दिन पहले भी हुई थी ऐसी वारदात-थाना बलदेव नगर क्षेत्र में इसी प्रकार की वारदात हुई थी। 22 जून की रात को पुलिस को गऊ तस्करों के लायलपुर बस्ती से होते हुए जंडली से निकलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, सिपाही रघुबीर व अन्य ने जंडली पुल के पास नाकाबंदी कर ली। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जैसे ही गऊ तस्करों की गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो वे नाका तोड़कर भाग निकले और पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। गाड़ी को अपनी तरफ आता देख सभी मुलाजिमों ने ईधर उधर होकर जान बचाई जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी-अपनी सरकारी गाडिय़ों में सवार होकर तस्करों का पीछा शुरू कर दिया। गऊ तस्करों द्वारा किए पथराव में सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश घायल हो गए थे जबकि पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें