फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी में एएसआई को दिया धक्का, थाने से हुआ फरार फिर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में महिला एएसआई को धक्का देकर दुष्कर्म का आरोपी हुआ फरार, पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी महिला थाने में महिला एएसआई को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि थोड़ी दूर भागने के बाद आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। महिला एएसआई सुमन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुभाष नगर निवासी ऑटो चालक साहिल (23) उसे फोन कर कई दिनों से दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा था। डर के मारे उसने साहिल से दोस्ती कर ली, जिसके बाद 25 फरवरी को साहिल ने गांव मंडोर निवासी एक महिला के घर में ले जाकर कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान बेसुध हालत में साहिल ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर अंबाला महिला थाना पुलिस आरोपी को बलदेव नगर से गिरफ्तार कर उसे अपने साथ थाने ले गई। यहां आरोपी साहिल ने महिला एएसआई सुमन को धक्का देकर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गया। मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने एएसआई सुमन की शिकायत पर आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई सुमन ने शिकायत में बताया कि दुष्कर्म के मामले की जांच के दौरान एएसआई हरदीप कौर आरोपी साहिल को सुभाष नगर से गिरफ्तार कर महिला थाना लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान के आरोपी ने उसे गले से पकड़कर धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गई, जिस कारण उन्हें काफी चोटें आई हैं। इसके बाद आरोपी थाने पर फरार हो रहा था तो थाने के पास स्थित पार्क तक आरोपी का पीछा कर उसे काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें