फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल दूसरे भाई ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल दूसरे भाई ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। ओवरलोड टिपर की चपेट में आए एक्टिवा सवार तीन छात्रों में से एक और छात्र ने सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। हादसे में दम तोड़ने वाला छात्र कुलदीप था जोकि रविवार मौत के आगोश में समाए छात्र मुकुल सहगल का भाई था। सोमवार को बिलासपुर हिमाचल से आए मृतक के परिजन दोनों के शव लेकर लौट गए। उधर पुलिस ने भले ही टिप्पर को कब्जे में ले लिया हो, लेकिन सड़कों पर ओवरलोड डंपर ऐसे ही दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा कालाअम्ब स्थित हिमालयन कॉलेज में पढ़ने वाले तीन छात्र मुकुल सहगल, उसका भाई कुलदीप सहगल और परमजीत सिंह एक्टिवा पर सत्संग से वापस लौट रहे थे। इसी दौरा वह टिप्पर की चपेट में आ गए थे। हादसे में मुकुल की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य दोनों घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां सोमवार को कुलदीप ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों बच्चों को खोने पर परिवार के सदस्य सदमे में थे। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि सोमवार को कुलदीप की भी उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो जबकि उसके साथी परमजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें