फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की नोंक पर युवक से छीने साढ़े नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल की बल पर युवक से छीने साढ़े नौ लाख रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में इन दिनों चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार लुटेरों ने शहर के सेक्टर एक में पिस्तौल की नोंक पर साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए और पुलिस अभी तक लुटेरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
कलेक्शन रिकवरी का काम करने वाला कैंट दयालबाग का रहने वाला लगभग 25 वर्षीय सुधरी जोशी मंगलवार दोपहर को कलेक्शन रिकवर करने के लिए शहर के प्रेम नगर आया था। दोपहर के समय जब वह सेक्टर-1 से गुजर रहा था तब दो बाइक सवार युवक आए और उससे पिस्तौल के बल पर कलेक्शन के साढ़े नौ लाख रुपये लूट कर चलते बने। सुधीर जोशी ने इस बारे मॉडल टाउन चौकी में इसकी शिकायत दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि इस बारे सुधीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मई को हुआ था लूट का प्रयास
शहर के सर्राफा बाजार स्थित महेंद्र ज्वैलर्स की दुकान पर बीती 27 मई को तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल के बल पर लूट का प्रयास किया था, लेकिन दुकान मालिक और उसके बेटे की सूझबूझ से नकाबपोश लुटेरे अपने अंजाम में कामयाब न हो सके। करीब दो बजे तीन नकाबपोश युवक लूट के इरादे से पहुंचे थे और सभी ने पिस्तौल निकाल दुकानदार पर तान दी थी। बता दें कि इस घटना के बाद सर्राफा कारोबारियों ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें