चाकू की नोक पर एक फैक्टरी मालिक से लूट हो गई। आरोपी मालिक से एक लाख रुपये की नकदी के साथ 57 हजार के चेक व जरूरी सामान भी छीन ले गए। पुलिस ने स्चेनिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का सुरा नहीं लग पाया है।
महेशनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल पूजा विहार की हरबंस कॉलोनी के रहने वाले सरोज कुमार ने बताया कि उसकी दुखेड़ी गांव में स्टील की फैक्टरी है। बीते रोज जब रात साढ़े नौ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था तो ब्राह्मण माजरा रोड पर ही अचानक दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने तुरंत ही चाकू दिखाकर उसका बैग छीन लिया। छीने गए बैग में एक लाख रुपये नकद, 40 हजार व 17700 रुपये के दो चेक, फैक्टरी की चाबियां थी। सरोज ने बताया कि आरोपियों में एक मोटा व दूसरा लंबा युवक था। भागते समय आरोपी उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए हैं। इसके बाद आरोपी दुखेड़ी फाटक की ओर भाग गए। रात को ही सरोज ने पुलिस को वारदात की सूचना दी थी। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।