फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चारदीवारी से जेल में मोबाइल फैंका फिर दो घंटे बाद पहुंच गया बंदी का हाल पूछने, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का डागर उर्फ सोनू ने शनिवार दोपहर उसने बाइक सवार दोस्त के साथ चारदीवारी से जेल में मोबाइल से लिपटा पैकेट फेंका। दो घंटे बाद जेल में बंद सगे भाई अनुभव का हाल पूछने चला गया। वह इस गलतफहमी में था कि उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी होगी लेकिन वह अपनी चालाकी में ही फंस गया। वहां पहुंचते ही स्टाफ ने उसे हिरासत में ले लिया। तब पुलिस ने उसे बताया कि उसकी ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी। प्रशासन चौकसी बरत रहा था। उसे बाहर देखते ही धर लिया। पूछताछ में कबूल किया कि मोबाइल अपने भाई के लिए फेंका था। जेल उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने अवैध सामान के साथ पुलिस को एक शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। बलदेवनगर थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ जेल एक्ट व धारा 120 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। डागर को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने जमानत पर छोड़ने के आदेश दिए। अनुभव को प्रोडक्शन वारंट के जरिए पूछताछ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 40 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया अनुभव काफी समय से न्यायिक हिरासत में है। करीब तीन बजे बुर्ज नंबर एक के सामने से गुजरे बाइक सवार दो युवकों ने जेल के भीतर पैकेट फेंक दिया। इससे पहले कि गश्त कर रहा स्टाफ उन्हें पकड़ पाता वे निकलने में कामयाब हो गए। सीसीटीवी में आरोपियों की पहचान कर ली गई। चौकसी बरती जा रही थी। थोड़ी देर बाद जेल एसटीडी से डागर को अनुभव का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। वह अपनी भाभी को लेकर उसका हाल जानने जा पहुंचा। परिसर में खड़ी एंबुलेंस के पास पहुंचा ही था कि स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। परिवार को बताया गया कि कुछ समय पहले ही वह जेल में मोबाइल फेंककर गया हैं। अनुभव को भी ड्योडी में बुलाया गया। दोनों ने अपनी गलती मान ली। हुआ यूं कि सीसीटीवी में डागर की तस्वीर कैद हो चुकी थी। जेल प्रशासन प्रशासन संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहा था। जैसे ही वह परिसर में दिखा तो उसे हिरासत में ले लिया गया। जेल अधीक्षक लखबीर सिंह के अनुसार जेल चारदीवारी से जेल में मोबाइल फेंकने के मामले में डागर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पैकेट से चार्जर व बैटरी भी मिली। बंदी अनुभव व डागर के खिलाफ शिकायत दी गई है। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल बलजीत के अनुसार जेल एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने जमानत पर छोड़ने के आदेश दिए। अनुभव को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें