हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर रणदीप राणा से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। शनिवार रात गश्त के दौरान स्टाफ ने बैरक नंबर तीन की तलाशी ली। उपाधीक्षक जेल, भूपेंद्र सिंह ने सामान के साथ शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बलदेवनगर थाने में जेल एक्ट का केस दर्ज किया गया। मोबाइल जेल में कैसे पहुंचा, किसने पहुंचाया, किसी मुलाजिम का हाथ तो नहीं, तमाम सवालों से पर्दा हटाने के लिए कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
याद रहे कि छावनी के प्रेम पुरम में हुए गुरपाल सिंह हत्याकांड में रणदीप व उसके दस साथियों अदालत ने दोषी करार दिया था। अभी हाल ही में रणदीप के पिता काका पहलवान की गुरपाल का बेटा हत्या कर चुका है। यह गैंगवार करीब दो दशक से जारी है। गश्त कर रही पुलिस ने बैरक की तलाशी ली। राणा की संदिग्ध गतिविधियों के कारण उसकी तलाशी ली गई थी। बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र के अनुसार सेंट्रल जेल में बंद कैदी रणदीप राणा के खिलाफ जेल एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
---------------