फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णचंद हत्याकांड, सात की जगह 15 बीते, मुख्य हत्यारोपी मोहित मेंटल अभी भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। रणधीर हत्याकांड के गवाह पूर्णचंद की हत्या के 15 दिन बीतने पर भी पुलिस मुख्य आरोपी मोहित मेंटल का सुराग तक नहीं लगा पाई है। परिजन और ग्रामीणों ने पूर्णचंद की बुधवार को रस्मपगड़ी पर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि आज भी गांव में डर और भय का माहौल है। रणधीर सिंह हत्याकांड का मुख्य गवाह पूर्णचंद था, जिसकी 18 जुलाई को पेशी थी। एक जुलाई की रात करीब साढ़े 12 बजे पूर्णचंद घर पर अपनी पत्नी सहित था। लड़का रविंद्र रात को खेतों में था और उसकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। इस बात का फायदा उठाते हुए मोहित मेंटल सहित अन्य ने घर में घुसकर आंगन में सो रहे पूर्णचंद की गोलियां मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे। परिजनों सहित ग्रामीणों ने दो जगह हाईवे जाम किया था, जिस पर पुलिस ने सात दिन के अंदर मुख्यारोपी मोहित मेंटल को गिरफ्तार करने का लिखित में आश्वासन दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी मोहित मेंटल सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार को पूर्णचंद की गांव में रस्मपगड़ी थी। उसकी हत्या को 15 दिन बीतने पर भी पुलिस अभी तक मोहित मेंटल को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ने सात दिन का आश्वासन दिया था। अभी भी गांव में डर व भय बना हुआ है। डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि अभी सीआईए पुलिस ने षड्यंत्र रचने वाली आरोपी मेमता और रेकी करने के आरोप में अमित, विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्यारोपी अभी पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें