फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले तेल लीक करने का इशारा किया, चालक ने बोनट खोला तो बदमाशों ने लैपटाप उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। बदमाश लूटपाट करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। छावनी फायर ब्रिगेड दफ्तर के पास शनिवार शाम को बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी चालक को इंजन से तेल गिरने का झांसा दिया। व्यक्ति जैसे हर बोनट खोलकर खराबी देखने लगा तो आरोपी बाइक सवार उसकी गाड़ी से लैपटॉप ले उड़े। लोकेश मेहता पुत्र मेघराज मेहता निवासी टिंबर मार्केट अंबाला छावनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी गाड़ी से लुधियाना से अंबाला आया था। फायर ब्रिगेड अंबाला छावनी के दफ्तर के पास बाइक सवार दो युवकों ने इशारा करके गाड़ी से तेल लीक करने की बात कही। जब उन्होंने गाड़ी रोककर बोनट खोला तो उसमें कुछ भी खराबी नहीं पाई। इसके बाद वह गाड़ी बैठकर चलने लगे तो देखा कि उनका सीट पर रखा बैग गायब था। उन्होंने बताया कि बैग में ऑफिस का लैपटॉप, एक चार्जर, आईडी कार्ड व कुछ कपड़े थे। काफी तलाश के बाद भी बाइक सवार नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यवसायी छिब्बर को भी लूटने का था प्रयास
बता दें कि शनिवार शाम दवा व्यवसायी जीडी छिब्बर के ड्राइवर राजेश को भी महेशनगर स्थित ईजी शापिंग स्टोर के बाहर तेल लीक होने का झांसा देकर लूटने का प्रयास किया गया था। हालांकि उनके बेटे पवन व व्यवसायी छिब्बर की सतर्कता के कारण आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें