फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर तानकर बीटेक छात्र व खोखा संचालक की बाइक छीनने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवाल्वर के बल पर बाइक लूटने की दो अलग-अलग वारदातों की गुत्थी सीआईए नारायणगढ़ पुलिस ने सुलझा ली है। लूट की एक वारदात मुलाना यूनिवर्सिटी के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र नेपाल निवासी बिकेश के साथ तो दूसरी कालपी के गांव हमीदपुर निवासी खोखा संचालक राजू के साथ हुई थी। सीआईए-नारायणगढ़ ने लूट के मामले में मुलाना क्षेत्र के आरके पुरम कालोनी निवासी एवं मुलाना यूनिवर्सिटी में बीएससी फाइनल के छात्र अनिल कुमार को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुलाना बस स्टैंड से पकड़े गए आरोपी को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी का चार दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया।
12 अक्टूबर की रात को नेपाल निवासी बीकेश अपने दोस्त अमन व बिहार वासी कृष के साथ चाय पीने के लिए बाइक पर दोसड़का गए थे। वापस लौटते समय जब मुलाना में जगाधरी रोड पर तालाब के पास पहुंचे उसी दौरान पीछे आए चार युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक रोक दी और रिवाल्वर दिखाकर बाइक छीन ली। वहीं एक घंटे बाद कालपी रोड पर चाय का खोखा चलाने वाले राजू से बाइक व 5 हजार नकदी व मोबाइल भी छीनकर ले गए।
सीआईए नारायणगढ़ इंस्पेक्टर नरेंद्र कादियान व एएसआई सतप्रकाश के अनुसार मुुलाना में दर्ज छीनाझपटी के केसों में अनिल को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। योजना बनाकर वारदात की गई। अनिल की निशानदेही पर वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों को पकड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें