(अंबाला) बराड़ा। एसएमएस पब्लिक स्कूल बराड़ा में कार्यरत क्लर्क पर स्कूल में बच्चों की फीस में हेराफेरी को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। क्लर्क के खिलाफ कमेटी के जनरल सचिव ने शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार एसपी अंबाला को स्कूल प्रबंधन ने शिकायत दी है कि स्कूल में अमोलख सिंह बतौर क्लर्क काम करता है। उसके पास स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों की फीस का कार्यभार था। लेकिन उसने हेराफेरी करके पैसों का गबन किया है। स्कूल क्लर्क ने अभिभावकों से पैसा लिया उनको रसीद भी दी। लेकिन कार्बन कापी नहीं दी। इतना ही नहीं स्कूल फीस में रिकटिंग कर पैसे का गबन किया है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के खाते चेक किए तो हेराफेरी का मामला सामने आया। जिसके बाद स्कूल ने आर्थिक नुकसान देखते हुए एसपी अंबाला को क्लर्क के खिलाफ शिकायत कर प्रमाण भी दिए। जबकि स्कूल वालों ने क्लर्क अमोलख सिंह को अक्तूबर 2020 में स्कूल से निकाल दिया।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार क्लर्क ने बच्चों की फीस में कोरोना काल के चलते गबन किया है। स्कूल प्रबंधन ने क्लर्क के खिलाफ मैनेजिंग लबाणा सिंह एजूकेशन सोसायटी जनरल सचिव ने शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है। कई अभिभावकों ने भी कहा कि उनके बच्चों की फीस पूरी जमा नहीं हुई।
मैंने स्कूल समय में जो भी कार्य किया है। वह पूरी ईमानदारी से काम किया है। स्कूल की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं वह झूठे व बेबुनियाद हैं। मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है। स्कूल का रिकार्ड चैक कर सचाई सामने जा जाएगी।
-अमोलख सिंह, स्कूल क्लर्क।