फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ के टीएंडसी सोसायटी घोटाले के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला)नारायणगढ़। 100 करोड़ के टी एंड सी सोसायटी घोटाले के मामले में पुलिस को चौथे आरोपी को काबू करने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी यमुनानगर निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करते हुए न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर रखने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

बता दें कि इसी वर्ष 11 फरवरी को 300 निवेशकों ने 6 आरोपी जिसमें जगाधरी निवासी सुनील दीवान, रसाल चंद, विनोद कुमार, कुलदीप, रंधीर व पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसमें आरोप लगाए गए थे कि आरोपियों ने टीएंडसी सोसाइटी के नाम पर लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर निवेशकों से रुपये एकत्र किए और फिर बाद में रुपये देने से मना कर दिया। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपी रसाल चंद, सुनील दिवान, रंधीर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को काबू किया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जहां अदालत से पुलिस ने 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था लेकिन तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला। अब पुलिस आरोपी की प्रॉपटी व अन्य पैसे की जांच करेगी।
निवेशकों ने पुलिस पर भी लगाए थे मिली भगत के आरोप
गत दिवस पीड़ित निवेशकों ने डीएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस पर आरोप लगाये थे कि पुलिस इस मामले में बचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। यहां तक राजनीति दबाब के चलते आरोपियों को बचाने का प्रयास भी किया जा रहा है। निवेशकों ने डीएसपी को शनिवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी थी। इसके बाद पुलिस ने चौथे आरोपी विनोद कुमार को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें