फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर से दुकान में चाकू की नोंक पर छीने पैसे, शोर मचाया तो हमला कर हुए फरार

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की तेली मंडी में 52 वर्षीय प्रापर्टी डीलर संतोष से चाकू की नोंक पर करीब दो हजार रुपये व मोबाइल छीनने व शोर मचाने पर हमला कर फरार होने का मामला सामने आया है। दो युवक इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल संतोष ने दुकान से बाहर निकलकर शोर मचाया तो परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कर लिया। डॉक्टर का कहना था कि सिर पर वार होने से काफी खून बह गया था। हालांकि अस्पताल में मेडिकल करवाने के दौरान घायल के परिजन डॉक्टर व कर्मचारियों से भी उलझ गए। डॉक्टर पर दबाव बनाते हुए चाकू व गहरे घाव का जिक्र करने की बात कही। ऐसे में पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत करवाया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। घायल संतोष ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात के समय अपनी प्रापर्टी डीलर की दुकान पर बैठा हुुआ था कि दो युवक आए और चाकू की नोक पर पैसे मांगने लगे। जाते समय युवक जेब से करीब दो हजार की राशि व मोबाइल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें