फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्तिक चौक पर खुदाई के बाद सदर में आने के अधिकतर रास्ते बंद, भटकते रहे लोग

विज्ञापन
civic - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। स्वास्तिक चौक पर अंबाला-जगाधरी हाईवे के चौड़ीकरण के लिए की गई खुदाई शुक्रवार वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई। एनएचएआई की टीम द्वारा चौक पर खुदाई शुरू कर रास्ता को बंद कर दिया, लेकिन मुख्य सड़क के दूसरे छोर यानी फव्वारा चौक पर आगे रास्ता बंद होने का बोर्ड लगाना ही भूल गए।
विज्ञापन

यही कारण था कि सैकड़ों वाहन दिनभर स्वास्तिक चौक पर पहुंचे और आगे रास्ता खुदा हुआ देखकर वापस हो गए। वाहनों चालकों ने एनएचएआई विभाग पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ते हुए जमकर रोष जताया। वाहन चालक सुरेश, महेंद्र प्रताप, सुखजिंद्र, तरणदीप का कहना था कि पहले ही गोलचक्कर से लेकर फारुखा खालसा स्कूल रोड से निकलना मुश्किल हो जाता है। अब बिना कोई वैकल्पिक रास्ता निकाले खुदाई शुरू कर दी। अग्रसेन द्वार के पास से निकलते हैं तो वहां भारी जाम की स्थिति से निपटना पड़ता है। कम से कम जहां खुदाई की गई है पहले वो काम पूरा करना चाहिए बाकी काम बाद में शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें