अंबाला सिटी। घर के सामने से अगवा 14 साल की नाबालिग की जब आंख खुली तो वह पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर में दुल्हन के वेश में थी। उसकी मांग भरी थी और हाथों में चूड़ियां थी। पड़ोस की एक महिला ने उसे बचाया और परिवार के हवाले कर दिया। नाबालिग ने पड़ोस के रहने वाले शिवा नामक युवक पर पोक्सो का केस दर्ज कराया है। बलदेव थाने की घटना की तफ्तीश जारी है। जानकारी के अनुसार नाबालिग चार भाइयों की एक बहन है। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
करीब 1 माह से वह अपने पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर रहती थी। उस घर के नीचे रहने वाली एक लड़की उसकी दोस्त बन गई। उसी ने शिवा और उसकी मुलाकात करवाई। दोनों बात करने लगे। घटना के समय युवक पड़ोस में आया था। जब वह घर लौट रही थी तो वह उसे मुंह बंद करके साइड पर ले गया। उसके बाद दोस्त के बाइक मंगवाई। बिठाकर अपने बुआ के घर ले गया। बुआ के हाथ से दूध पीते ही वह बेहोश हो गई। जब आंख खुली तो है दुल्हन के वेश में थी। शिवा की बुआ को फोन आया कि इसके परिवार वाले आए हैं, इसे छोड़ दो। इंस्पेक्टर हमीर के मुताबिक केस की तफ्तीश जारी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।