फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचा प्रिंसिपल और स्टाफ पर मारपीट के आरोप का विवाद

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर के एक कमरे में चल रहे आधार केंद्र के कर्मी गुरप्रीत द्वारा प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह और उनके स्टाफ पर लगाए गए मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रिंसिपल और उनका स्टाफ इस मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। यहां पर डीएसपी सुलतान सिंह को एसपी के नाम शिकायती पत्र सौंपा। प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह ने पूरे प्रकरण में स्पष्टीकरण पेश करने के साथ-साथ इस मामले में 66 कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं और निष्पक्षता से जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रख दी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने डीसीपी को अपने स्पष्टीकरण में बताया कि किसी भी कर्मी के साथ मारपीट नहीं की गई। 22 अक्टूबर को आईटीआई के आधार केंद्र में एक अंजान व्यक्ति आया। उससे जब उसका परिचय पूछा गया तो उसने कोई पहचान पत्र नहीं दिखाया। उसने बताया कि मुझे प्रदीप सिंगला व रीना सिंगला ने भेजा है। जब उससे यह पूछा गया कि आधार केंद्र के साथ वाले कमरे पर ताला किसने लगाया है तो उसने जेब से चाबी निकालकर ताला खोल दिया। पूछताछ पर उसने बताया कि यह ताला प्रदीप सिंगला ने लगाया था। इसके बाद वह आईटीआई से पूरी तरह से ठीक-ठाक गया। किसी ने कोई मारपीट नहीं की न ही उसके साथ दुर्व्यवहार किया। बता दें कि गुरप्रीत सिंह ने प्रिंसिपल और उनके स्टाफ पर मारपीट के साथ लूट के आरोप लगाए थे। साथ ही रीना सिंगला ने इस मामले में सीएम और उच्चाधिकारियों को भी प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत भेजी है। प्रिंसिपल ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि जो सामान आधार केंद्र में रखे होने का दावा किया जा रहा है उसके बिल शिकायतकर्ता से मांगे जाएं। साथ ही यह भी बताया जाए कि जो 5 हजार रुपये छीनने के आरोप हमारे ऊपर लगाए गए हैं वह उसके पास कहां से आए थे? वह संस्थान में किस समय आया और उसके साथ कितने बजे मारपीट हुई? जहां तक चांदी के सिक्के लूटने की बात है तो यह बताया जाए कि कौन सा कर्मचारी अपने साथ कार्यालय में चांदी के सिक्के लेकर जाता है?।
विज्ञापन

मुझे ध्यान नहीं है कोई ऐसा केस आया है। यदि कुछ ऐसा आया है तो जांच करके बता दिया जाएगा।
-सुलतान सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें