फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून निकला तो धमकी देकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। अंजान शख्स ने घर में घुसकर 9 साल की बच्ची से गलत काम किया गया। खून निकलने पर वह चिल्लाई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। भयभीत पीड़िता पहले परिवार को खून निकलने का कारण सामान्य चोट बताती रही। लेकिन मां के बार-बार पूछने पर राज नहीं छिपा पाई। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में वीरवार दोपहर हुई घटना की हालत गंभीर होने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। रुक्का मिलते ही पहुंची पुलिस ने पीड़िता के मां के बयानों पर कार्रवाई की। दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के अनुसार उसकी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है। घटना दोपहर डेढ़ बजे की है। वह तथा उसका पति काम पर गए थे। लड़की घर पर अकेली थी। करीब दो बजे वह रोती-रोती आई पीड़िता ने उसे दर्द की शिकायत की। पूछने पर चोट लगना बताया। कालाअंब अस्पताल में जब उसका इलाज नहीं किया गया तो वह उसे लेकर नारायणगढ़ अस्पताल आई। एंबुलेंस में पीड़िता ने बताया कि घर पर आए एक अनजान व्यक्ति ने उससे गलत काम किया। वह उसे सामने आने पर पहचान सकती है लेकिन उसका नामपता नहीं जानती। नारायणगढ़ पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें