फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या के बाद फरार चल रहे बेटे ने अंबाला में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शाहाबाद में अपने पिता की हत्या करने के बाद फरार चल रहे बेटे ने अंबाला छावनी की यादव धर्मशाला में जहरीला पदार्थ गटककर आत्महत्या कर ली। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब शाहाबाद पुलिस वीरवार देररात को शाहाबाद निवासी आरोपी बेटे अक्षय की तलाश में यादव धर्मशाला पहुंची। जैसे ही टीम कमरे में पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो आरोपी अक्षय बेसुध पड़ा था। पुलिस आरोपी को छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इस नोट में आरोपी अक्षय ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने चाचा व अन्य को ठहराया। पुलिस का कहना है कि पिता की हत्या करने के बाद चाचा व अन्य ने अक्षय पर कार्रवाई करवाई थी इसलिए यह रंजिशन भी हो सकता है। फिलहाल यह जांच का विषय है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पिता पर हमले के बाद से धर्मशाला में रह रहा था अक्षय
अक्षय के चाचा दिल्ली के महरौली निवासी सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को बयान में बताया था कि अक्षय अपने पिता के साथ बिजली कॉलोनी थाना शाहाबाद में रहता था। 18 सितंबर को शाम करीब 8 बजकर 30 मिनट पर अक्षय का अपने पिता सुरेंद्र कुमार से झगड़ा हो गया था और अक्षय ने अपने पिता के सिर पर चोट मार दी थी। तभी से वह फरार हो गया था।
विज्ञापन

अक्षय पर अपने ही पिता की मौत का मामला दर्ज था। पिता पर हमला करने के बाद आरोपी अक्षय फरार हो गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान घायल पिता ने भी दम तोड़ दिया था। पिता की मौत से दो माह पहले ही अक्षय की मां व बहन ने भी जहरीला पदार्थ गटककर सुसाइड कर लिया था।
देवेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, शाहाबाद थाना
अक्षय अपने ही पिता के मर्डर करने के बाद फरार चल रहा था। सूचना मिलने के बाद शाहाबाद पुलिस से संपर्क किया गया था। सुसाइड नोट में चाचा व अन्य का नाम लिखा है जो जांच का विषय है।
विज्ञापन

विजय, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें