अंबाला। 14 तोला सोना और 1.30 लाख रुपये हजम करने के मामले की जांच तेज कर दी गई है। जांच का पूरा दारोमदार एसआईटी रिपोर्ट पर टिका है, वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि लाखन को भी गुपचुप तरीके से गिरफ्तार करने की तैयारी हो रही है ताकि चोरी और भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आ सके।
बनारस से आई 3 सदस्य एसआईटी की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। एक बार फिर विभागीय कर्मचारियों के बयान और रेलवे यार्ड का मुआयना किया गया। प्रत्येक कड़ी को जोड़ने के लिए पूरा प्लान एसआईटी के तेजतर्रार अधिकारियों के पास है। जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप देंगे, हालांकि अभी जिस ई-मेल के माध्यम से लाखन ने जीआरपी को शिकायत भेजी थी, उसकी एड्रेस लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है, वहीं इस मामले से जुड़े अन्य कर्मचारियों की भी पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि चोरी की इस घटना को सुलझाने में आरपीएफ टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खुद चोर द्वारा दी गई शिकायत के बाद ही यह मामला जगजाहिर हुआ था। इसमें आरपीएफ सीआईबी टीम की लापरवाही सामने आई थी, लेकिन उन्होने पूछताछ के दौरान गहनों व पैसों को लेकर इंकार किया था।