फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली चौक के पास हादसा, कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मारी, दो की मौत , तीसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना(अंबाला)। बाइक पर सवार तीन लोगों को होली चौक के निकट कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में तीनों को मुलाना अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मरने वाले दोनों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश का रवि कुमार एमएम यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करता है। वह मुलाना में सुहाना रोड पर झुग्गियों में रहता है। शनिवार शाम 7 बजे के करीब वह अपने मामा अनिल कुमार व योगेश के साथ बाइक पर सवार होकर बुढियो गांव से बराड़ा जा रहा था। होली बस स्टैंड के पास एक कार चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस दौरान भीड़ एकजुट हो गई और लोगों ने तीनों को मुलाना अस्पताल में भिजवाया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने बदायूं के अनिल कुमार व मुरादाबाद के योगेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रवि कुमार की शिकायत पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें