फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी देने के मामले को सुलझाने के लिए अब जीआरपी लेगी आईपी एड्रेस का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीआरपी थाने में महिला द्वारा किए गए फोन कॉल की गुत्थी अगले कुछ दिनों में सुलझ सकती है। फोन नंबर से जुड़ी अन्य जानकारी जीआरपी को मिल गई हैं। अब आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अज्ञात महिला द्वारा किए गए फोन कॉल लोकेशन के आधार पर जीआरपी ने यूपी के कई ठिकानों पर दबिश दी थी, लेकिन जीआरपी को कामयाबी नहीं मिली थी। अब साइबर सेल पंचकूला से प्राप्त जानकारी अनुसार अब जांच में थोड़ी तेजी आई है। मामले की तह तक पहुंचने की अहम कड़ी आईपी एड्रेस पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

यह था मामला
31 अगस्त को सुबह 10.26 पर थाना के लैंडलाइन नंबर 0171-2600199 पर लैंडलाइन नंबर 120-26576269 से एक महिला ने मुंशी संजीव कुमार को बताया कि उसे मालूम हुआ है कि खालिस्तानियों द्वारा रेलवे ट्रैक उड़ाया जाएगा। महिला ने अपना नाम व पता बताने से इनकार कर दिया, फिर संजीव ने महिला से रेलवे ट्रैक के संबंध में पूछताछ की तो उसने वह भी बताने से इंकार कर दिया और 10 सेकेंड बाद फोन काट दिया।
फोन कॉल्स की डिटेल मिली है, अब फोन के आईपी एड्रेस की जानकारी के लिए दोबारा साइबर सेल से पत्राचार किया गया है। इस आईपी एड्रेस से फोन कॉल के संबंध में सटीक जानकारी मिलेगी कि यह कॉल अंबाला से की गई या फिर किसी अन्य शहर से।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विलायती राम, प्रभारी जीआरपी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें