फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पर सोते समय हमला, सोने की अंगूठी सहित नकदी लेकर हमलावर फरार

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नारायणगढ़। निकटवर्ती गांव बधौली में स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा के पुजारी पर रात को सोते समय हमला हो गया। हथियारों से लैस लगभग आधा दर्जन हमलावरों ने मारपीट कर पुजारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी हमला करने के बाद मंदिर से हजारों रुपये की नकदी तथा सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

मंदिर ठाकुर द्वारा बधौली के पुजारी रामेश्वरदास ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गत रात्रि लगभग 11 बजे वह अपने नित्य कार्यों से निपटने के उपरांत मंदिर बंद कर मंदिर के आंगन में अपनी चारपाई पर सो गए। लगभग रात्रि 12 बजे एक लड़के ने उसे हिला कर जगाया तो उसकी चारपाई के चारों ओर चार-पांच युवक हाथों में डंडे , बिंडे व गंडासी तथा देसी कट्टा लिए खड़े थे, उन्होंने बिना बातचीत किए उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। पुजारी के अनुसार उनके द्वारा की गई मारपीट के दौरान उनमें से दो युवकों ने उसके दाहिने हाथ की अंगुली से सोने की अंगूठी निकाली तथा उनमें से अन्य लड़कों ने मंदिर के अंदर जाकर बैग से दो सोने की अंगूठियां, एक पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड तथा 16 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पुजारी ने बताया कि वह उन हमलावरों के नाम तो नहीं जानता, परंतु सामने आने पर उनकी पहचान कर सकता है। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें