अंबाला। धूलकोट-लालड़ू रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर एक व्यक्ति की लाश मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव छावनी जीआरपी थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है।
जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि किमी नंबर 209/16-14 धूलकोट-लालडू के बीच शव मिला है। मौके पर देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक किसी रेलगाड़ी की चपेट में आया है। मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नही था। कपड़े नजदीक ही पड़े हुए थे। मृतक की दाहिने हाथ की हथेली पर काले रंग से ओम गुदा हुआ है। मृतक के संबंध में आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी आईपीसी की धारा 174 के तहत ही कार्रवाई की गई है।