फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा होमगार्ड के आईजी हेमंत कलसन को गृहमंत्री विज ने किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा होमगार्ड के आईजी हेमंत कलसन को प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने सस्पेंड कर दिया है। हेमंत कलसन को 2 दिन पहले ही पिंजौर पुलिस ने शराब के नशे में अपनी महिला कुक के घर में घुसकर उसे और उसकी बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बता दें 21 अगस्त को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की हेमंत कलसन (पुलिस महानिरीक्षक हरियाणा) ने 21 अगस्त रात को घर में घुसकर उसके व उसकी बेटी के साथ बदतमीजी की है, जिस पर थाना पिंजौर ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए हेमंत को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कलसन को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 24 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में महिला कुक अंजली और उसकी बेटी का आरोप है कि कलसन उन्हें बेवजह एक पारिवारिक विवाद के चलते तंग कर रहे हैं।
शिकायत के मुताबिक 21 अगस्त को आईजी हेमंत कलसन रात 8 बजे शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। बेटी के साथ मारपीट करने लगे। जैसे ही उसने बेटी को बचाने की कोशिश की तो कलसन ने उसके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें