फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ के घोटाले की शिकायत करने पर गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 300 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत करना यशपाल सिंह को महंगा पड़ गया। शिकायत करने पर उसे गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दे दी है। खास बात यह है कि इस गैंगस्टर को हायर करने के आरोप जिले के सबसे नामचीन और मशहूर जग्गी सिटी सेंटर संचालक पर लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में बंटी कौशल पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शिकायतकर्ता ने इस करोड़ों के घोटाले में अंबाला के पूर्व जिला उपायुक्त डीडी गौतम, बलविंद्र कौर, हरदीप सिंह जग्गी, सर्वजोत जग्गी, सिमरजोत जग्गी, और सुनीता गौतम पर फर्जीवाड़े में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मामला जग्गी सिटी सेंटर को गैर कानूनी तरीके से बनाने का है। शिकायतकर्ता अनूप सिंह राणा ने इस बारे में सीएम विंडो सहित डीसी अंबाला को शिकायत भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। साथ ही इस बारे में आरटीआई से भी जानकारी मांगी थी। शिकायतकर्ता के आरोप हैं कि 20 अगस्त को उसने डीसी अंबाला और सीएम विंडो पर शिकायत भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। साथ ही यह भी लिखा था कि अब उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा है। शिकायतकर्ता ने बुधवार को एसपी को दी शिकायत में कहा कि आज उसकी यह बात भी सही साबित हो गई। सर्वजोत सिंह जग्गी ने उसके भाई को मरवाने के लिए गैंगस्टर हायर कर धमकी दिलवाई है। अनूप ने अब सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार भी लगाई गई है। शिकायत में अनूप राणा ने कहा है कि उसके बड़े भाई यशपाल सिंह को वाट्सएप काल के जरिए दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर जान से मारने की धमकी किसी विदेशी नंबर +35796881411 से दी गई है।
बंटी कौशल बोल रहा हूं, मैं राजपूत हूं......
काल करने वाले ने खुद को बंटी कौशल बताया। कहा कि सर्वजोत मेरा लाडला है। उसके खिलाफ और जग्गी सिटी सेंटर के खिलाफ जितनी भी आरटीआई और शिकायतें डाली हैं वह वापस उठ जानी चाहिएं। वरना तुझे देख लेंगे। बताया कि मैं राजपूत हूं। इस पर यशपाल ने कहा कि यदि आपकी नियत साफ होते तो हिंदुस्तान के किसी के नंबर से काल करते। इतना ही नहीं इस पर आरोपी ने कहा कि आप मेरे साथ बैठ जाओ मैं मामला निपटवा देते हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही मैं किसी बंटी कौशल नाम के व्यक्ति को जानता हूं।
सर्वजौत जग्गी, जग्गी सिटी सेंटर के मालिक।
शिकायत के आधार पर हमने बंटी कौशल के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला।
मैंने 300 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। उसकी कारण सर्वजोत जग्गी ने मेरे भाई को जान से मराने की धमकी गैंगस्टर बंटी कौशल से दिलवाई है।
-अनूप सिंह राणा, शिकायतकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें