फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप में रहने से इनकार करने पर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लिव इन रिलेशनशिप में रहने से इंकार करने पर महिला की वीडियो उसके बेटे को भेजने और इंटरनेट पर अपलोड करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुंदर नगर निवासी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को खुद उसकी पत्नी थाने में लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस को दी शिकायत में करीब 15 दिन पहले 45 वर्षीय महिला ने आरोप लगाए थे कि वह सुंदरनगर निवासी 50 वर्षीय कृष्णपाल के साथ करीब 15 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला और आरोपी दोनों विवाहित हैं और दोनों के संतानें भी हैं। महिला ने कहा कि अब उसने आरोपी के साथ रहने से इनकार किया तो उसने उसकी अश्लील वीडियो उसके 17 वर्षीय बेटे को भेज दी और इंटरनेट पर भी अपलोड कर दी। इसी संबंध में महिला पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोपी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पत्नी उसे थाने लेकर पहुंची थी। इसके बाद हमने उसके घर से उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
सुनीता ढाका, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें