फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 19 लाख रूपये ठगे, मक्खन सिंह लबाना सहित 5 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मक्खन सिंह लबाणा की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक और मामले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में 19 लाख रुपये की ठगी के आरोपों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर छिंदा गोत्रा, मक्खन सिंह लबाणा वासी खन्ना माजरा, सुभाष मुनीम, जोनी कैशियर व अमन गोत्रा निवासी खन्ना माजरा पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ग्राम बारवा थाना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र तहसील थानेसर जिला कुरुक्षेत्र निवासी कुलविंद्र सिंह ने आरोप लगाए कि वह विदेश जाना चाहता था।
विज्ञापन

अमन से मार्च 2018 में उसकी मुलाकात हुई। अमन ने उसे बताया था कि वह व उसका चाचा छिंदा सरपंच व मक्खन सिंह लबाणा वासी खन्ना माजरा लोगों को विदेश अमेरिका भेजने का काम करते हैं। इनके साथ इनके सहकर्मी सुभाष ,जोनी भी इनकी कार्य में मदद करते हैं। अमन की बातों पर विश्वास करके उसे विदेश अमेरिका भेजने के बारे में पूछा तो उसे 25 लाख रुपये की डिमांड की। कुछ दिन बाद मेरे पास मक्खन सिंह का फोन आया जिसने मेरे से पूछा कि आपका विदेश जाने के बारे में विचार है या नहीं। मैंने ने कहा कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम का इंतजाम एकदम नहीं है। मक्खन सिंह ने कहा कि पैसों की बात फोन पर नहीं हो सकती। आप अंबाला आकर सारी बातचीत कर लेना। इसके बाद वह उसका पिता, उसका छोटा भाई नरेन्द्र सिंह बातचीत करने के लिए गोत्रा पैलेस अंबाला में गये। जहां पर 19 लाख रुपये में बातचीत तय हुई। लेकिन आरोपियों ने उसे गलत तरीके से विदेश भेजा। उसे रास्ते में यातनाएं भी झेलनी पड़ी और जेल में भी रहना पड़ा। वह अमेरिका जाने से पहले ही पकड़ा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें