फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 45 हजार रुपये चुराकर भागे दो युवक पकड़कर पुलिस को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव खानपुर ब्राह्मण वासी बलदेव खान और उसके भाई के घर से करीब 45 हजार की नकदी चुराकर भागे दो चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बीती रात की घटना में आरोपियों की पहचान रायवाली वासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी तथा कल्वा उर्फ सरबजीत सिंह के तौर पर हुई। वारदात के दौरान भागे चोरों को पकड़ने के लिए छत से कूदे बलवान के बेटे दिलबर दीन के पैरों में चोट लगी।
विज्ञापन

पंजोखरा थाने में दर्ज केस में आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया ताकि पैसों की रिकवरी के अलावा उनके साथ मौजूद सहयोगियों को पकड़ा जा सके। मजदूरी करने वाले बलदेव खान के अनुसार वह बरामदे में सो रहा था। कमीज तकिए के नीचे रखी थी। पर्स में 25 हजार के अलावा आधार कार्ड और वोटर कार्ड थे। उसी दौरान भीतर आए दो लड़के पूरे सामान को उठाकर सीढ़ियों के रास्ते चढ़कर बलदेव के भाई बाशिर खान के घर कूद गए। बाशिर भी बेहड़े में सो रहा था। शोर मचाने पर जागे परिवार ने जागकर देखा तो दोनों कमरे में बैड से सामान निकाल रहे थे। जब वे भागे तो उन्हें पकड़ने के लिए दिलबर भी छत से कूद गया। आरोपियों की बाइक भी पुलिस को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें