कपड़ा मार्केट के संक्रमितों की नहीं टूट रही चेन 105 नए केस आंकड़ा 611 के पार
फोटो: 01
कपड़ा मार्केट से 33 नए केस, अब आंकड़ा पहुंचा 125 के पार
- एक्टिव मामलों के साथ कोरोना ने की डब्ल सेंचुरी भी पूरी 206 हुए केस
माई सिटी रिपोर्टर। कोरोना की चेन अब टूटने का नाम नहीं ले रही। कपड़ा मार्केट से शुरू हुए मामले अब थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को आए कुल 105 नए संक्रमितों में करीब 33 नए मरीज कपड़ा मार्केट के संक्रमितों के संपर्क में आने वाले हैं। लाक डाउन से लेकर अब तक पहली बार एक दिन में 100 या इससे ज्यादा केस पाए गए हैं। नए 105 केसों में अंबाला सिटी से 55, कैंट से 27 बराड़ा से 16, नारायणगढ़ व चौड़मस्तपुर 3-3 व एक केस शहजादपुर से सामने आया है। उधर बराड़ा के 16 केस में से 6 आरएमपी के डाक्टर हैं जो गांवों में प्रेक्टिस करते हैं। इसके के साथ अंबाला में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 612 पहुंच गई है। अब एक्टिव मरीज की संख्या डबल सेंचुरी पुरी करते हुए 205 पर पहुंच गई है।
एंटीजन किट से हुई टेस्टिंग, 7 केस आए सामने
अंबाला में तुरंत रिजल्ट के लिए करीब पांच दिन से एंटीजन किट से भी टेस्टिंग होने लगी है। सोमवार को इस किट से 80 टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 7 मरीज पाजीटिव आए हैं। अभी तक जिले में कुल 22 हजार 379 सैंपल लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जो सैंपल रविवार को कपड़ा मार्केट से लिए गए थे उनमें से ज्यादातर की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कपड़ा मार्केट पर कहर बरकरार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कपड़ा मार्किट से रविवार लिए 1300 से अधिक सैंपल लिए गए है। जिनमें से अधिक्कतर सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अंबाला में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ अंबाला के लिए अच्छी खबर भी मिशन अस्पताल की ओर से लगातार आ रही है। आए दिन मरीज अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा रहें। सोमवार को भी 21 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिसके बाद अस्पताल के निदेशक डा. सुनील सादिक व अस्पताल के फाइनेंस डायरेक्टर इसाक भट्टी ने ठीक होने पर मरीजों को तालियों बजाकर बधाई दी। इसके साथ ही डा. सादिक ने उन्हें किन-किन चीजों का पालना करना है विस्तार से बताया। इसके साथ ही गुलाब व अन्य उपहार देकर उन्हें अस्पताल से विदाई दी।