फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारक की इजाजत के बिना 6.40 लाख का भुगतान, एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत छह पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एक चेक पर चार क्रेडिट कार्ड के भुगतान को लेकर हुई धोखाधड़ी में पुलिस ने अब एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक दंपती भी शामिल है। पुलिस की माने तो जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों में चंद्रपुरी कॉलोनी के संदीप कुमार उसकी पत्नी वंदना, जगाधरी रोड स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर, नवदीप व अभिषेक कुमार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कैंट के बीडी फ्लोर मिल के पीछे प्रगति विहार कॉलोनी के रहने वाले जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे में ठेकेदार हैं। उसके पास रेलवे में कई ठेके हैं। मुख्य आरोपी संदीप कुमार उसके पास बतौर सुपरवाइजर काम करता था। पार्टनरशिप में उसकी मैसर्ज श्री सांई फैसिलीटीज नामक फर्म है। जयप्रकाश ने बताया कि संदीप कुमार को फिरोजपुर डिवीजन के कामकाज देखने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसके जरिए ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन के भुगतान समेत दूसरे काम होते थे। परिवादी का आरोप है कि कुछ समय बाद ही संदीप कुमार ने धोखे से उसकी फर्म से मिलती जुलती दूसरी फर्म का निर्माण कर दिया गया। इसके जरिए रेलवे अधिकारियों से मिलकर उसने धोखाधड़ी का खेल शुरू कर दिया। धोखाधड़ी के इस खेल में रेलवे को मोटा चूना लगाया गया।
जयप्रकाश की ओर से इस मामले की रेलवे अधिकारियों समेत सीबीआई को भी जांच के लिए शिकायत भेजी गई थी। हालांकि कई से ठोस कार्रवाई न होने की वजह से अब उसने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की हुई है। याचिका पर अभी फैसला नहीं हो पाया है। जयप्रकाश की मानें तो उसने आरोपी को कुछ चेक साइन करके दिए हुए थे। इसके जरिए उसने 6.40 लाख की धोखाधड़ी की है। उसके खाते से चार क्रेडिट कार्ड्स की पेमेंट की गई है। परिवादी ने बताया कि एक साथ इतने कार्ड का भुगतान उसकी अनुमति के बिना किया गया है। इसी वजह से उसने बैंक मैनेजर को भी मामले में आरोपी बनाया है। कैंट पुलिस अभी इस धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें