फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा पैदा करने के बहाने बुजुर्ग डॉक्टर से हनीट्रैप, चार लाख ठगे, दोबारा वसूलना चाहा तो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बच्चा पैदा करने के बहाने सौंडा गांव के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग बीएएमएस डाक्टर को हनी ट्रैंप में फंसाकर 10 लाख रुपये वसूलने की चाह में 3 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों ने डाक्टर से इससे पहले 4 लाख रुपयेे वसूल लिए थे। अब दोबारा से रुपयों की डिमांड की थी। सामाजिक निंदा से आहत डाक्टर ने एसपी अभिषेक जोरवाल को पूरे मामले से अवगत करवाया। इसके बाद पुलिस ने होमगार्ड कर्मी रामप्रकाश, जब्बो माजरा के महेंद्रपाल और काजीवाड़ा अंबाला शहर की 40 वर्षीय महिला को धर दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और रुपयों की रिकवरी का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

पति को चेक करवाने के बहाने डाक्टर को बुलाया घर
बुजुर्ग डाक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि काजीवाड़ा की मीनू करीब 15 दिन पहले उसके पास क्लीनिक में आई। उस दिन उनकी पत्नी भी साथ में थी। मीनू ने डाक्टर से कहा कि उसे अकेले में बात करनी है। इसीलिए डॉक्टर ने उसे दूसरे कमरे में बैठा दिया। वहां पर महिला ने बताया कि उसकी उम्र करीब 40 साल हो गई है लेकिन बच्चा पैदा नहीं हो रहा। महिला ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट व अन्य रिपोर्ट भी दिखाई। इस पर डॉक्टर ने कहा कि रिपोर्ट पुरानी होने के चलते दोबारा से अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। 5-6 दिन बाद महिला दोबारा आई। इस पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिख दिया। डॉक्टर ने बताया कि वह 23 जून को अपने काम से शहर गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे महिला ने फोन किया। पूछा कि आप कहां हैं। मैंने जगाधरी गेट बताया तो महिला ने कहा कि उसे अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखानी है और अपने पति का चेकअप भी करवाना है। महिला ने अपने घर की लोकशन बताई और आग्रह किया कि घर आ जाएं।
घर पर पहले से बिठाई थी दूसरी युवती, डाक्टर के जबरदस्ती उतरवाए कपड़े
जब डॉक्टर घर पहुंचे तो वहां पहले से ही एक युवती बैठी थी। इसी दौरान घर में मौजूद एक व्यक्ति और महिला ने बुजुर्ग डॉक्टर को पकड़ लिया। इसके बाद डॉक्टर की जमकर पिटाई की और जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवा दिए। इसी बीच लड़की ने भी अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर डाक्टर की वीडियो बनाई। ऐसा करते हुए घर में खाकी वर्दी में एक व्यक्ति आया जिसने खुद को पुलिस कर्मी बताया। इस तरह उसे फंसा लिया और महिला व अन्य ने 10 लाख रुपये की डिमांड की। इस पर डाक्टर ने आत्महत्या की बात कह दी। इस पर आरोपियों ने 4 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया और डरे हुए डॉक्टर ने सामाजिक निंदा के भय से रुपये दे दिए।
विज्ञापन

दोबारा मांगे थे रुपयेे, एसपी को दी सूचना
आरोपी महिला ने 4 लाख लेने के बाद मंगलवार को दोबारा से पैसे की डिमांड कर दी। इस पर बुजुर्ग डाक्टर ने पूरे मामले की शिकायत एसपी को कर दी। एसपी ने टीम का गठन किया। इसके बाद बुजुर्ग डाक्टर नियोजित तरीके से महिला के घर काजीवाड़ा पहुंचा जहां पुलिस टीम ने आरोपियों को धर दबोचा।
एसपी साहब के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह डाक्टर से पहले 4 लाख रुपये वसूल चुके थे। अब और पैसों की डिमांड की थी। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

रामकुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें