फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलूबी के युवक से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कबूतरबाजी में फंसे जगरांव के अमन व उसकी बहन किरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अमित को अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये लिए थे। पकड़े जाने के बाद अमित को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया गया। 1 जून को देश लौटे अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमेरिका भेजने के लिए गांव के महेश कुमार ने एजेंट किरण उसकी बेटी सुमनप्रीत व अमन ने उसे कबूतरबाजी के जाल में फंसाया था। आरोपियों ने इसकी एवज में उससे 15 लाख रुपये लिए थे। यह पैसा उसके पिता ने पोल्ट्री फार्म पर लोन लेकर चुकाया था। अमित ने बताया कि 7 जनवरी 2019 को किरण की बेटी सुमनप्रीत उसे मुंबई से इक्वाडोर ले गई थी। इसके लिए पहले उसकी झूठी शादी करवाई गई थी। फिर उसे कोलंबिया ले जाया गया। वहां से टैक्सी में पनामा के लिए रवाना किया और फिर डोंकर के जरिए पनामा से जंगलों के रास्ते वह कोस्टरिका पहुंचा। यहां दो दिन जेल में रहा। इसके बाद उसे टैक्सी से मैक्सिको ले जाया गया। एक महीने जेल में रहने के बाद उसे सीमा पार करवाकर अमेरिका भेजा गया। हालांकि अमेरिका में एंट्री होते ही वह पकड़ा गया। लंबे समय तक जेल में रहने की वजह से वह भारत वापस आना चाहता था। मगर एजेंट अमन ने पासपोर्ट की एवज में उससे दो लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन

पनामा के जंगलों में माफिया ने की लूटपाट
अमित ने पुलिस को बताया कि पनामा के जंगलों में कई युवकों से माफिया ने जमकर मारपीट की। साथ ही उनका सामान भी लूट लिया। वह मुश्किल से जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। उसका आरोप है कि आरोपियों की वजह से वह काफी समय जेल में रहा। पकड़े जाने के बाद अमेरिका ने एक जून को उसे डिपोर्ट कर वापस भेज दिया था। अमित ने चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

इस मामले में हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे रिमांड के जरिए पूछताछ की जा रही है। अभी इस मामले में दो और आरोपियों की तलाश है।
वीरेंद्र वालिया, एसएचओ, बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें