फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन मुर्गेवाला के मालिक समेत तीन नौकरों पर केस, रात तक चल रही थी चिकन सेवा

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
लॉकडाउन के बावजूद देर शाम तक दुकान खोलने के आरोप में पुलिस ने मोहन मुर्गा के मालिक जगजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके तीन नौकरों पर भी ग्राहकों को चिकन देने के आरोप में आरोपी बनाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के आदेश तोड़ने व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा था। लेकिन अभी तक पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो ने किया खुलासा
दरअसल मोहन मुर्गे वाले की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें मोहन मुर्गे वाला चिकन की सप्लाई कर रहा था। वीडियो में काफी संख्या में ग्राहक उसकी दुकान के बाहर जमा हैं। दुकान पर काम करने वाले नौकर ग्राहकों को चिकन सप्लाई कर रहे हैं। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उस समय दुकान खुली हुई थी। दुकान मालिक जगजीत सिंह के अलावा नौकर मनीष कुमार, आशीष प्रमानिक व राजू दास खुलेआम अपनी दुकान के बाद ग्राहकों को चिकन सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस की मानें तो उस समय दुकान के अंदर व बाहर भी ग्राहकों की भीड़ जमा थी। आदेशों के बावजूद देर शाम तक दुकान खोलने के सवाल का मालिक जगजीत सिंह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। सभी आरोपियों को अपने साथ ले गई। एसएचओ कैंट विजय कुमार ने आरोपियों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के साथ लॉकडाउन के आदेशों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में सभी के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें