फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्पोरेशन बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेहड़ी चौक पर कॉर्पोरेशन बैंक के एटीएम को तोड़ने की वरदात को नग्गल पुलिस ने 24 घंटे में ही सुलझा लिया। पुलिस ने एटीएम तोड़कर नकदी चुराने वाले तीन आरोपियों को काबू कर लिया। तीनों आरोपी नडियाली गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार देर रात को मटेहड़ी चौक पर कॉर्पोरेशन बैंक का एटीएम तोड़कर चोर नकदी चुरा ले गये थे। वीरवार सुबह ही पुलिस के पास एटीएम टूटने की सूचना आई। तभी एसएचओ धर्मवीर सैनी खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायत में एटीएम से हजारों रुपये की नकदी चोरी होने की भी बात कही गई थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। मगर फुटेज साफ न होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई।
मुखबरी के आधार पर तीन आरोपी काबू
सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में नडियाली गांव पहुंची। यहां पुलिस ने शक के आधार पर गांव के निर्मल सिंह, लक्ष्मण व शंटी उर्फ मुन्ना को हिरासत में लिया। शुरूआती जांच में ही आरोपियों ने एटीएम को तोड़ने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार हजार रुपये की नकदी भी जब्त की। आरोपियों ने यह बात स्वीकार की है कि एटीएम तोड़ने के बाद उनके हाथ केवल चार हजार रुपये ही लगे हैं।
विज्ञापन

तीन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों से नकदी भी जब्त की गई है। अभी वारदात से जुड़े दूसरे पहलुओं पर भी पूछताछ हो रही है। हमें शक है कि आरोपी दूसरी वारदातों में शामिल हो सकते हैं। इसी को लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन

धर्मवीर सैनी, एसएचओ, थाना नग्गल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें