फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर मेरी मौत हो गई तो पुलिस होगी जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में जख्मी प्रॉपर्टी कारोबारी नरेश बंसल ने कहा कि अगर उसकी मौत हो गई तो इसके लिए सीधे तौर पर पुलिस जिम्मेदार होगी। नग्गल पुलिस जानबूझकर मारपीट करने वाले टोल टैक्स कर्मचारियों को बचा रही है। पूरे मामले को लेकर अब बंसल ने प्रदेश के डीजीपी को शिकायत भेजी है। शिकायत में नग्गल पुलिस पर बंसल की ओर से कई आरोप लगाए गये हैं। नरेश बंसल ने शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को बेटे अंकित बंसल और उसके साथ सैनी माजरा गांव के पास लगे टोल टैक्स पर पर्ची कटवाने के बावजूद टोल कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस को शिकायत देने के बाद भी टोल कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बंसल ने बताया कि उसके साथ हुई मारपीट की वजह से उसे लगातार खून की उल्टियां लग रही हैं। अगर इस दौरान उसकी मौत होती है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। अब कारोबारी बंसल ने मामले की जांच नग्गल पुलिस की बजाय डीएसपी स्तर के किसी अधिकारी से करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

हम टोल टैक्स की सीसीटीवी फुटेज चेक कर चुके हैं। उसमें कर्मचारियों द्वारा मारपीट के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। न ही एमएलआर में किसी चोट का जिक्र है। हम किसी बेकसूर के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते। मैं खुद अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर चुका है। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

धर्मवीर सैनी, एसएचओ, थाना नग्गल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें