फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर रूम की सुरक्षा में बड़ी चूक, विडियो बनाता युवक धर दबोचा

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के लेबर रूम में एक युवक मोबाइल फोन लेकर जबरन घुस गया और वीडियो बनाने लगा। उस समय महिला डाक्टर लेबर रूम में अपने मरीज को कुछ समझा रही थी। इसी बीच डॉक्टर की नजर युवक पर पड़ी वह वीडियो बना रहा था। डाक्टर ने वीडियो बनाने का कारण पूछा। इस पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने युवक का फोन छीन लिया और तुरंत अस्पताल प्रशासन व पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन इस घटना के बाद नगारिक अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठता है कि लेबर रूम में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बाद भी आखिर कैसे कोई युवक फोन लेकर लेबर रूम तक जा घुसा और डॉक्टर की वीडियो बनाने लगा जबकि लेबर रूम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन

हमारे पास महिला डॉक्टर की शिकायत आई थी कि एक युवक लेबर रूम में घुस कर महिला गोपनीयता को भंग कर वीडियो बना रहा था। इस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनील कुमार, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें