फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार केवी वॉशिंग लाइन के ओएचई पोल पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक अटकी रहीं सांसें

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। वाशिंग लाइन में 25 हजार किलोवॉट के ओवर हेडवायर पोल पर चढ़ गया। लगभग एक घंटे तक उसे नीचे उतारने के लिए रेलवे, आरपीएफ व जीआरपी अधिकारी मशक्कत करते रहे। लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ओएचई पोल से करंट काटा गया और फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पोल से नीचे उतारा गया। जीआरपी ने युवक को गिरफ्त में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे का छावनी रेलवे स्टेशन सुरक्षा के मामले में अभी तक सुदृढ़ नहीं हो पाया है। न तो अभी तक स्टेशन पर हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लग पाए हैं। आवागमन गेट पर कोई सेंसर इत्यादि, यही नही स्टेशन चारों तरफ से खुला होने की वजह से रोजाना चोरी व छीना-झपटी की वारदात भी हो रही हैं। ऐसी ही एक ओर घटना छावनी रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में देखने को मिली, जब एक एक युवक चुपचाप वाशिंग लाइन तक पहुंच गया और वहां एक ओएचई पोल पर चढ़ गया।
अधिकारियों व कर्मचारियों के उड़े होश
युवक को पोल पर चढ़ा देख मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्हें भी इसकी जानकारी तब मिली जब युवक पोल पर चढ़ चुुका था। पहले उसे खाने का लालच देकर और प्यार से समझा-बुझाकर नीचे उतारने की प्रक्रिया चलाई गई, लेकिन रेलवे अधिकारी इसमें कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल पकड़े गए युवक का नाम पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

एक घंटे तक चला ड्रामा
युवक सुबह 11.15 बजे पोल पर चढ़ा था। दोपहर 12 बजे तक वह पोल से नीचे नहीं उतरा। इस दौरान रेलवे व सुरक्षा अधिकारियों ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश की। कई बार युवक नीचे आया भी, लेकिन फिर वह ऊपर चला जाता था। युवक को कुछ हो न जाए इसलिए रेलवे अधिकारी काफी चिंतित नजर आए। हालांकि 12.15 बजे फायरब्रिगेड के पहुंचते ही तुरंत उसे पोल से नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल के बाद करेंगे आगामी कार्रवाई
युवक देखने से मानसिक दिव्यांग नजर आता है। युवक का मेडिकल करवाया जाएगा और जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विलायती राम, प्रभारी जीआरपी छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें