फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के चेहरे पर पिस्टल की बट मारकर कार छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे पर शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी घेल के मुकेश कुमार के चेहरे पर पिस्टल के बट मारकर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। गोली मारने का भय दिखाकर उसकी कार लूटकर ले गए। मनाली से आते समय मुकेश बस शेल्टर के पास झोपड़ी में चाय पीने रुका था। कार में आए पांच बदमाशों में से तीन ने पहले वहीं चाय पी। मौका पाते ही वारदात को अंजाम दिया। कंट्रोल रूम से वीटी होते ही इलाके में अलर्ट कर नाकाबंदी की गई लेकिन लुटेरे नहीं मिले। एसपी अभिषेक जोरवाल, सदर इंचार्ज आईपीएस निकिता खट्टर व क्राइम टीमों ने मौके का मुआयना किया। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के बाद घायल के बयानों पर सदर थाने में लूट का केस दर्ज किया गया। प्रारंभिक तफ्तीश में घटना की शाम कार कार की लोकेशन कुराली टोल-प्लाजा पर दिखी। धरपकड़ के लिए सीआईए टीमें पंजाब रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

मुकेश के अनुसार 19 फरवरी वह इटीओस कार में मनाली घूमने गया था। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे वापस लौटते समय देवीनगर के पास दोस्त किंद के पास चाय पीने रुका। वहीं उसके गांव का लकी भी मिला। दोनों चाय पीने लगे। उसी दौरान वहां पर सफेद रंग की जेस्ट कार रुकी, उसमें पांच लड़के सवार थे। उनमें से पीले रंग की शर्ट पहने युवक ने आकर पांच कप चाय का आर्डर दिया। उन्होंने कार में बैठकर चाय पी। करीब पौने दस बजे जब मुकेश व लकी गांव जाने के लिए कार में बैठे। उसी दौरान उनमें से तीन लड़के हाथ में पिस्टल लेकर उतरे। काले रंग की शर्ट पहने युवक ने मुकेश व दूसरे ने लकी पर पिस्तौल तान दी। काले रंग का कुर्ता पहने तीसरा युवक पिस्तौल लेकर कार के सामने खड़ा हो गया। लकी कार से उतरकर भाग गया और मुकेश ने भय में चाबी उसे सौंप दी।
शोर मचाते ही बदमाश ने मुकेश के चेहरे पर बट मार उसे लहूलुहान कर दिया। मुकेश भी उतरकर भाग गया। इसके बाद बदमाश दोनों कारें लेकर डेराबसी की तरफ निकल गए। पीड़ित के दोस्त पारूल ने डेराबसी में उसकी कार तेजी से जाते देखी। मुकेेश के अनुसार वह युवकों को सामने आने पर पहचान सकता है।
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित एक चाय की दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने घेल के मुकेश से कार छीनी है। उसके बाद वे डेराबसी की तरफ गए। पहले पता चला था कि कार ने कुराली टोल प्लाजा पर किया है लेकिन जब मौके पर रिकार्ड देखा तो कार बदमाश जाते वक्त ने आते वक्त टोल पार कर रहे थे। मौके से टॉवर डंप लिए गए हैं। इसके अलावा सीआईए की टीमें रवाना कर दी गई हैं। केस को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

निकिता खट्टर, आईपीएस, इंचार्ज, सदर सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें