फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार का भय दिखाकर मारपीट में दो और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार का भय दिखाकर मारपीट के केस में पुलिस ने सलीम खान उर्फ साहिल और हीरानगर के रूबल को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोतवाली थाने में दर्ज केस में चौकी नंबर दो पुलिस मुख्य आरोपी गुरबाज उर्फ काला को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी शाम की घटना में हीरानगर के परमजीत सिंह ने बताया था गुरबाज ने देसी कट्टे का भय दिखाकर उसे बुरी तरह पीटा व जान से मारने की धमकी दी थी। पहले यह घटना घेल रोड पर पुलिया के पास बाद में चौकी नंबर दो इलाके में हुई थी। गुरबाज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश के अनुसार आर्म्स एक्ट के केस में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गया। नामजद अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें