फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आज से तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार को बैंकों की हड़ताल रहेगी। यूएफबीयू वेतन में कम-से-कम 15 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहा है, लेकिन आईबीए ने 12.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की सीमा तय की है। जोकि कर्मचारी यूनियनों को स्वीकार्य नहीं है। वेतन संशोधन को लेकर पिछली बैठक 13 जनवरी को हुई थी। इसमें बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई थी। लिहाजा बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी 2020 को हड़ताल की घोषणा की थी। इन दो दिन की हड़ताल के बाद तीसरा दिन रविवार होगा। इस तरह तीन दिन तक बैंक बंद रहने के कारण लोगों को दुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एटीएम में भी खत्म हो सकती है मनी
तीन दिन की हड़ताल के चलते एटीएम में भी मनी का संकट रहेगा। अकसर देखने में आता है कि हड़ताल के पहले और दूसरे दिन तक तो एटीएम से रुपये जैसे-तैसे निकल जाते हैं लेकिन तीसरे दिन तक एटीएम खाली हो जाते हैं। हालांकि एटीएम में रुपये डालने का काम प्राइवेट एजेंसी के हवाले किया जाता है। आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे विभिन्न यूनियन सदर चौक अंबाला छावनी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें