मोहड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए हिप्र के कांगड़ा वासी प्रीतम चंद की मौत हो गई। बुधवार देर शाम हुई इस घटना के बाद घायल अवस्था में उसे छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आपातकालीन ड्यूटी कर रहे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहड़ा वासी प्रत्यक्षदर्शी मुख्तयार सिंह के बयानों पर चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। वीरवार पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
मूलरूप से राजस्थान के मुख्तयार सिंह मोहड़ा चौक पर जींद बाडी मेकर के नाम से ट्रक बाडी बनाते हैं। शाम करीब छह बजे दुकान के सामने रोड पार कर रहा एक व्यक्ति अज्ञात वाहन से टकराकर गिर गया। वह स्वयं उठा, उसके बाद साइड पर बैठकर बीड़ी पीने लगा। उसके सिर से खून बह रहा था। मुख्तयार ने उसे सरकारी एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद पता चला कि वह दम तोड़ चुका है। पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस मृतक के भाई संजीव को लेकर आई तक पहचान सार्वजनिक हुई। इंस्पेक्टर अजायब सिंह के अनुसार सड़क हादसे में मौत में आरोपी चालक की पहचान के प्रयास जारी है।