साहा-शहजादपुर मार्ग पर क्यू शेल्टर सुविधा न होने के कारण यात्रियों को बस का इंतजार खुले आसमान के नीचे खड़े होकर करना पड़ रहा है। यहां पर गंदगी पड़ी होनेे से आसपास के क्षेत्र में बदबू का आलम है। जहां यात्री खड़े हो रहे है। इस ओर न तो कोई अधिकारी ध्यान दे रहा है और न ही साहा ग्राम पंचायत।
स्कूल व कॉलेज जाने के लिए अधिकतर छात्र यहीं से बस पकड़ते है, लेकिन बारिश, धूप, ठंड से बचने के लिए यहां पर कोई ब्यू क्यू शेल्टर नहीं है। यात्री महिंद्र सिंह, काजल रानी, दीपक कुमार व जतिन ने मांग की है कि यहां पर ब्यू क्यू शेल्टर होना चाहिए। क्यों आस पास के क्षेत्र में कई फैक्टरियां होने के कारण अधिकतर लोग आने जाने के लिए यही से बस पकड़ते हैं।