रिवाल्वर कान पर रखकर स्विफ्ट डिजायर कार व नकदी की लूट करने के मामले में सीआईए नारायणगढ़ पुलिस ने तीसरा आरोपी कुख्यात अपराधी पवन उर्फ तोता निवासी सोनीपत को काबू कर लिया। आरोपी पर 12 हत्या व 8 लूट के मामले दर्ज हैं।
गांव घलेड़ी का दिग्विजय पुत्र किरणपाल ने मुलाना थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह दोसड़का में कार असेसरी की दुकान करता है। 31 जनवरी 2019 में वह करीब 8 बजे दुकान बंद कर के अपनी कार स्विफ्ट डिजायर से घर के लिए चला था कि गांव होली के मोड् पर पेशाब करने के लिए उतरा कि तभी तीन व्यक्ति आए और कार की चाबी मांगने लगे। इंकार करने पर रिवाल्वर मेरी कान पर रख दी। इसपर उसने चाबी दे दी और वह कार लेकर फरार हो गए । कार में उसका मोबाइल व पर्स में 15-20 हजार रुपये भी थे। सीआईए पुलिस के इंचार्ज नरेंद्र कादियान ने बताया कि 31 जनवरी को एक दुकानदार दिग्विजय को तीन लूटेरो ने रिवाल्वर दिखाकर स्विफ्ट डिजायर कार व नकदी की लूट ली थी। जिसके मामले पहले दो आरोपी कुलदीप व विनय को पुलिस ने पहले ही काबू कर लिया था।