मंगलवार देर शाम शहर-हिसार रोड पर सुल्लर कट के पास एक कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे सेक्टर-9 वासी संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल भेजा गया। जहां आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौसी के लड़के अवतार के बयान पर सदर थाने में कार के अज्ञात चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी की तलाश जारी है।
अवतार सिंह के अनुसार घटना बीती शाम करीब पांच बजे की है। वह और मौसी का लड़का संजीव अपने अलग-अलग दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। इस दौरान संजीव आगे चल रहा था तभी पिहोवा की तरफ से आई कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी के मुुुताबिक कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत में आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।