फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों से छेड़छाड़ करते युवक को रंगेहाथ पकड़ बीच बाजार महिलाओं ने नंगा कर पीटा

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
तीन नाबालिगों से अश्लील हरकतें करते हुए एक युवक को महिलाओं ने रंगे हाथ धर दबोचा। अंबाला शहर के हलवाई बाजार जैन बाजार चौक पर अश्लील हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी की पहचान पम्मी चौक बांस बाजार के 33 वर्षीय पवन उर्फ सोनू के तौर पर हुई। इसके बाद मौके पर ही पीड़ित बच्ची की मां और अन्य महिलाओं ने उसके पूरे कपड़े उतरवाकर उसे भरे बाजार नंगा कर पीटा। आरोपी युवक पिछले एक सप्ताह से 10वीं में पढ़ने वाली दो और दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी का सोमवार देर शाम मेडिकल करवाया गया है। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने लिया संज्ञान
इस पूरे प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसीलिए पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम महिला थाने पहुंची। पीड़ित बच्चियों से बातचीत की। राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रतिभा सिंह ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की पीठ थपथपाई और उसकी हिम्मत की दाद की, जिसकी वजह से आरोपी पकड़ा गया।
क्यों नंगा पीटा गया आरोपी
दरअसल हुआ यूं कि पुरानी सब्जी मंडी मेहरा वालां चौक में रहने वाले 8 साल की बच्ची ने अपने पिता को बताया कि जब वह स्कूल में जाती हैं तो एक व्यक्ति अपने पेंट उतारकर उनके साथ गंदी हरकतें करता है। बच्ची के पिता ने अपनी भाभी को इस बारे में बताया। यह तीनों बच्ची बिल्कुल नजदीक ही रहती हैं दो चचेरी बहनें हैं। बच्ची की बात सुनकर बड़ी बहन से पूछा गया तो उसने भी पुष्टि कर दी। इसीलिए जब आरोपी पकड़ा गया तो पहले उसकी पेंट ही उतरवाई गई। आरोपी को पीटते हुए पीड़ित बच्ची की मां बोली अब क्यों नहीं उतार रहा पेंट। अब उतारकर दिखा कैसे उतारते हैं पेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पवन उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुनीता ढाका, एसएचओ महिला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें