हैलो! मैं थाने का मुंशी बोल रहा हूं। आप किसान से रिकवरी न करो। वरना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। साहा को-ऑप्रेटिव बैंक के प्रबंधक के फोन पर अचानक आई इस कॉल ने उन्हें सकते में डाल दिया। प्रबंधक ने कॉलर को कहा कि वह किसी थाने से बोल रहा है। मैं आकर बात कर लेता हूं। यह कहते ही कॉलर ने फोन काट दिया। प्रबंधक की ओर से अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस प्रबंधक के फोन पर आई कॉल की जांच कर रही है। अभी किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। प्रबंधक सुरेंद्र राणा ने बताया कि शुक्रवार को वह लाहा की माजरी में एक किसान से लोन की रिकवरी करने गया था। तभी उनके फोन पर अचानक एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि जिस किसान के पास वह गया है उससे रिकवरी न करे। वरना उसके खिलाफ अच्छा नहीं होगा। मैं थाने का मुंशी बोल रहा हूं। राणा ने बताया कि उसने कॉल करने वाले से पूछा कि तुम किसी थाने से बोल रहे हो तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसने धमकी देकर फोन काट दिया। राणा ने कॉलर को बताया कि वह तो सरकार के पैसे की रिकवरी करने आया है। इसमें उसका कोई व्यक्तिगत लालच नहीं है। धमकी के बाद राणा ने साहा पुलिस को मामले से अवगत करवाया है। पुलिस जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। हालांकि अभी तक किसी की पहचान हनीं हो पाई है।