फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैच में महिला टीचर ने दो साल के मासूम के कान खीचें, चेहरे पर नाखूनों से दिए जख्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में स्कूल संचालकों द्वारा मासूम के मुंह पर कालिख पोतने के बाद अब अंबाला में भी महिला टीचर ने इंसानियत की सारी हदें लांघ दी। अंबाला के अशोक विहार में बच्चे रखने वाले एक क्रैच में महिला टीचर ने दो साल के मासूम अशविर्क के न केवल कई बार कान खींचे बल्कि चेहरे व गर्दन पर नाखूनों से जख्म भी कर दिए। सोमवार की इस घटना में बच्चे को लेने आई मां ने जब चेहरे पर हुए निशान के बारे में पूछा तो मच्छर काटने का बहाना बनाकर महिला टीचर ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन आशंकित परिवार ने मंगलवार को कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो घटनाक्रम की परत खुली। गुस्साए परिजनों ने सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बच्चे का मेडिकल कराया तो उसमें नाखूनों के निशान की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से देखते हुए चौकी नंबर एक में शिकायत दी। मामला बढ़ता व कानूनी कार्रवाई के डर से क्रैच प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में महिला ने गलती स्वीकार कर माफी मांगना लाजमी समझा।
विज्ञापन

किस तरह उठा मामले से पर्दा
अशोक विहार वासी मोहित ने कुछ माह पहले बेटे अशविर्क को अशोक विहार स्थित जूनियर क्रैच में डाला था। सुबह छोड़ने के बाद दोपहर बाद वापस लेने जाते थे। सोमवार को जब बेटे को लेने मां क्रैच में पहुंची तो हंसने-खेलने वाले अशर्विक का चेहरा उतरा हुआ था। मां के बार-बार बुलाने के बाद भी अशर्विक कोई जवाब नहीं दे रहा था। बच्चे के चेहरे और गले पर निशान पड़े थे। इस बारे में जब मां ने मौके पर मौजूद महिला टीचर से पूछा तो उसने कहा कि मच्छर काटने का निशान है। इस पर मां ने एतराज जताते हुए साफ सफाई रखने को कहा। लेकिन निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे। मंगलवार को पूरा परिवार क्रैच में पहुंच गया। मामले में परिजनों ने क्रैच संचालक की मौजूदगी में सीसीटीवी दिखाने की मांग की। इस पर पहले तो टीचर ने आनाकानी की लेकिन जब वह जिद पर अड़े तो महिला टीचर ने सीसीटीवी दिखाया। जिसमें महिला टीचर न केवल अशविर्क के कानों को बार-बार खींच रही थी बल्कि चेहरे व गर्दन पर नाखून भी मारे।
ठंड से कांप मासूम के सिर से उतार ली टॉपी
सोमवार को इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड थी। अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन इंसानियत भूला चूकी महिला टीचर ने निर्दयता दिखाते हुए मासूम से सिर से टॉपी तक उतार ली। इस दौरान वह बार-बार कैमरे की तरफ देख रही थी। सीसीटीवी से बचने के लिए एक बारगी तो उसने कुर्सी का मुंह दूसरी तरह कर वहां बच्चे को बिठा दिया।
विज्ञापन

क्रैच में उनके या किसी अन्य बच्चे के साथ इस प्रकार की हरकत अशोभनीय है। मेडिकल के साथ पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन गणमान्य लोगों की मौजूदगी में महिला टीचर को गलती मानने पर माफ कर दिया।
विज्ञापन

मोहित, बच्चे का पिता
दो साल के बच्चे को क्रैच में महिला टीचर द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत आई थी लेकिन माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
संजय कुमार, एसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें