फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोपी से हुई चार साल की स्कूली बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले की पहचान, फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली एक चार साल की बच्ची ने स्कूल टायलेट में छेड़छाड़ के आरोप लगाए। दो दिन पूर्व की घटना में बच्ची ने परिजनों को टोपी वाले अंकल की हरकत बताई। सोमवार स्कूल पहुंचे परिजनों के एतराज जताने पर सारे पुरुष स्टाफ को इकट्ठा कर लिया। बच्ची की पहचान करने पर महिला थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर सुुनीता ढांडा को बुला लिया गया। आरोपी ने किसी हरकत से इंकार किया। बताया जा रहा कि घटना के समय एक चतुर्थश्रेेणी कर्मी मौके पर पहुंच गई, इसीलिए अनहोनी टल गई। परिवार द्वारा लिखित शिकायत न देने व कार्रवाई से इंकार करने पर केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

चाचा के मुताबिक शनिवार घर आई बच्ची ने परिवार को बताया कि स्कूल के टोपी वाले अंकल ने टायलेट में छेड़छाड़ की है। रविवार स्कूल बंद होने के कारण उन्होंने सोमवार सुबह जाकर अपना विरोध जताया था। स्कूल में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मीडिया को भी भीतर आने से रोका गया। बच्ची का कहना था कि जब वह टायलेट करने गई तो वहां उससे छेड़छाड़ की गई।
पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज
प्रिंसिपल मीनाक्षी बख्शी के मुताबिक सुबह स्कूल आए परिवार से घटना का पता चलने के बाद पूरे स्टाफ को बुलाया। उसमें बच्ची ने पहचान की। सार्वजनिक तौर पर आरोपी ने मना किया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दी गई है ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके। पुलिस कार्रवाई की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

परिवार ने कार्रवाई से किया इंकार : सुनीता महिला थाना प्रभारी
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के अनुसार घटना का पता चलने के बाद वह मौके पर पहुंची थीं। बच्ची ने टोपी वाले अंकल द्वारा छेड़छाड़ की बात कही थी। इसके बाद फुटेज के आधार पर उसकी पहचान हुई। बाद में परिवार ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसलिए एफआइआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें